8 नवंबर 2011 - 20:30

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए में ईरान के राजदूत अली असग़र सुल्तानिया ने संस्था के महानिदेशक युकिया अमानो की नई रिपोर्ट को आईएईए के घोषणापत्र के विपरीत बताते हुए कहा .....

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए में ईरान के राजदूत अली असग़र सुल्तानिया ने संस्था के महानिदेशक युकिया अमानो की नई रिपोर्ट को आईएईए के घोषणापत्र के विपरीत बताते हुए कहा कि श्री अमानो अपनी इस एतिहासिक ग़लती का परिणाम अपनी आंख से दखेंगे। अली असग़र सुल्तानिया ने ईरान की परमाणु गतिविधियों के बारे में आईएईए के महानिदेशक की नई रिपोर्ट जारी होने के बाद समाचार एजेंसी इर्ना से बातचीत में कहा कि श्री अमानो ने आईएईए के घोषणापत्र के विपरीत क़दम उठाया है तथा सहयोग के वातावरण को ख़राब करके सदस्य देशों तथा सचिवालय के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न कर दी है अतः इस एतिहासिक ग़लती की पूरी ज़िम्मेदारी उनकी होगी। अली असग़र सुल्तानिया ने इस रिपोर्ट को असंतुलित, ग़ैर पेशेवराना तथा राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि गुट निरपेक्ष देशों तथा चीन व रूस की चेतावनियों के बावजूद युकिया अमानो ने अपनी व्यक्तिगत राय पर आग्रह किया तथा अमरीका सहित मुट्ठी भर देशों के झूठे दावों पर आधारित बातों को अपनी रिपोर्ट के साथ जोड़ दिया। आईएईए में ईरान के राजदूत ने कहा कि यह बातें वैसे तो नई नहीं हैं और पिछले कुछ वर्षों से इन आरोपों को दोहराया जाता रहा है जिसका ईरान ने 117 पृष्ठों पर आधारित ठोस जवाब दिया है किंतु फिर भी किसी एक देश की ओर से लगाए जा रहे आरोप को आम रिपोर्ट में शामिल करना क़ानून का हनना है।अली असग़र सुल्तानिए ने कहा कि आज यह भी पता चल गया कि अमानो ने रिपोर्ट पेश करने से पूर्व आरोपों से संबंधित दस्तावेज़ सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों को सौंपे थे जो आईएईए के घोषणापत्र का उल्लंघन है जिसमें सभी सदस्य देशों के साथ एक समान बर्ताव की आवश्कता पर बल दिया गया है और इसमें कहीं भी पांच परमाणु शक्ति संपन्न देशों के लिए अलग से कोई अनुच्छेद नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि ईरान अपने परमाणु अधिकारों के बारे में कोई समझौता नहीं करेगा औज्ञ एनपीटी के अनुसार काम करता रहेगा किंतु आईएईए के महानिदेशक की इस एतिहासिक ग़लती को निरुत्तर भी नहीं रहने देगा। उन्होंने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन तथा चीन और रूस भी आईएईए के महानिदेशक के इस अनुचित क़दम का उत्तर अवश्यक देंगे।

..........

166